ब्रेकिंग
दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकादरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका

Bihar Crime News: पूर्णिया में 5 लोगों की हत्या के मामले में एक्शन, 170 से अधिक के खिलाफ केस दर्ज; SIT ने तीन आरोपी को दबोचा

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले के टेटगामा गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT गठित की है और अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले के रानीपतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटगामा गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मारपीट के बाद पीड़ितों को जला कर मौत के घाट उतार दिया गया, और फिर शवों को पोखर में गाड़ दिया गया।


घटना के बाद पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए SIT का गठन किया है। एसपी स्वीटी सहरावत ने जानकारी दी कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, सदर पूर्णिया के नेतृत्व में गठित इस दल में जिले के अन्य अनुभवी अधिकारी भी शामिल हैं। अब तक इस मामले में 23 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। साथ ही, शवों को ले जाने में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है।


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष मेडिकल बोर्ड की निगरानी में दंडाधिकारी की उपस्थिति और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार कराया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। शेष फरार अभियुक्तों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

बाबूलाल उरांव (65), पिता - स्व. सीताराम उरांव

सीता देवी (60), पत्नी - बाबूलाल उरांव

मंजीत उरांव (25), पुत्र - बाबूलाल उरांव

रानी देवी (22), पत्नी - मंजीत उरांव

कातो मोस्मात (75), पत्नी - स्व. सीताराम उरांव

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें