ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Crime News: पति का दूसरी महिला से चल रहा था अफेयर, पत्नी ने विरोध किया तो मारकर फंदे से लटका दिया

Bihar Crime News: पूर्णिया में पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक पत्नी को भारी पड़ा और इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पत्नी ने पत्नी को मारकर फांसी के फंदे से लटका दिया.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत अंतर्गत लहसुना गांव में अवैध संबंध के विवाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर उसे फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई उजागर हो गई।


मृतका की पहचान 30 वर्षीय शबनम खातून के रूप में हुई है। उसके भाई मोहम्मद मुबारक ने जीजा सद्दाम पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार, शबनम की शादी वर्ष 2010 में सद्दाम से हुई थी। दंपती के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सद्दाम मजदूरी करता है। शादी के शुरुआती वर्षों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसका किसी महिला से अवैध संबंध शुरू हो गया। पत्नी के विरोध करने पर अक्सर घर में विवाद होता था। कई बार पंचायत भी हुई, मगर आरोपी का रवैया नहीं बदला।


गुरुवार रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान सद्दाम ने शबनम की हत्या कर दी। बाद में शव को फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मृतका के भाई ने मौके पर पहुंचकर हत्या की आशंका जताई। उसके अनुसार, शव के दोनों पैर मफलर से बंधे हुए थे।


कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें