ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पुलिस जवान ने कुल्हाड़ी से काटकर मां-पिता की हत्या कर शव को जलाया, खुद भी किया सुसाइड

DESK : एक दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा के सोनीपत से सामने आया है, जहां एक दिल्ली पुलिस के जवान ने पहसे कुल्हाड़ी से काटकर मां-पिता की हत्या कर दी और फिर दोनों के शवों को आ

पुलिस जवान ने कुल्हाड़ी से काटकर मां-पिता की हत्या कर शव को जलाया, खुद भी किया सुसाइड
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : एक दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा के सोनीपत से सामने आया है, जहां एक दिल्ली पुलिस के जवान ने पहसे कुल्हाड़ी से काटकर मां-पिता की हत्या कर दी और फिर दोनों के शवों को आग लगा दी. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली.

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला सोनीपत के माटिंडू की है. जहां दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात दीपक ने अपने मां-बाप रामधन और किताबो को कुल्हाड़ी से काट डाला और फिर दोनों के शवों को आग लगा दी. बाद में खुदकुशी कर ली. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दीपक ने घरेलू झगड़े के चलते अपने पिता रामधन और अपनी मां किताबो को पहले तो कुल्हाड़ी से चोट मारकर मौत के घाट उतारा और बाद में बेरहमी से उनके शवों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया. फिर अपने कमरे में जाकर खुद जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली. 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई भेज दिए. पुलिस ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें