ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

ससुराल से दहेज में नहीं मिली बाइक तो पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली

SUPAUL : दिल को दहला देने वाली एक खबर सुपौल से सामने आ रही है, जहां दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर गोली मारकर सुसाइड कर लिया. मामले की जानकारी मिल

ससुराल से दहेज में नहीं मिली बाइक तो पत्नी की हत्या कर खुद को मारी गोली
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SUPAUL : दिल को दहला देने वाली एक खबर सुपौल से सामने आ रही है, जहां दहेज में बाइक नहीं मिलने के कारण पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर गोली मारकर सुसाइड कर लिया. 

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस नेशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. आसपास के लोगों का कहना है कि दहेज के कारण हत्या और सुसाइड की गई है.

मामला सुपौल के राघोपुर थाना इलाके के हुलास पंचायत की है. जहां के रहने वाले चंदन कामत ने पहले अपनी पत्नी सोनी की हत्या की और फिर खेत में जाकर खुद को गोली मार ली. मृतका सोनी की मां ने बताया कि बीते साल अप्रैल में सोनी और चंदन की शादी हुई थी. उस वक्त 3.5 लाख रुपये दहेज दिया गया था पर चंदन को दहेज में एक बाइक चाहिए थी. ससुराल वालों ने जब बाइक देने में असमर्थता जताई तो वह पत्नी को परेशान करने लगा. 

पति की प्रताड़ना से तंग आकर सोनी अगस्त में मायके आ गई. उसके बाद चंदन पंजाब कमाने चला गया पर दो दशहरा में लौटकर घर आ गया. छठ में चंदन अपने सुसराल आया और पत्नी की हत्या कर फरार हो गया. इसके बाद खेत में चंदन की भी लाश मिली है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें