ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Patna Crime News: पटना में घर में घुसकर महिला की हत्या, कमरे में खून से सना शव मिलने से हड़कंप

Patna Crime News: पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में 48 वर्षीय शोभा देवी की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह बेटी और दामाद ने कमरे में खून से लथपथ शव देखा।

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर में सो रही 48 वर्षीय शोभा देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।


घटना का खुलासा मंगलवार सुबह हुआ जब शोभा देवी की बेटी नेहा कुमारी और दामाद राजू पासवान ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तुड़वाया। अंदर शोभा देवी का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा मिला।


नेहा कुमारी ने पुलिस को बताया कि रात में उन्होंने गोली जैसी आवाज सुनी थी, लेकिन उसे उन्होंने ताड़ के पेड़ से फल गिरने की आवाज समझ लिया। सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है और हत्या किसी जान-पहचान वाले द्वारा की गई हो सकती है।


शोभा देवी के पति शंभू पासवान की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जो झारखंड में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद शोभा देवी को पेंशन मिल रही थी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारे की पहचान को लेकर गहन जांच में जुटी हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें