ब्रेकिंग
मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागे

सृजन घोटाला : फरार बैंक मैनेजर ने किया सरेंडर, घोटाले में अभियुक्त है पीके विश्वास

PATNA : अरबों रुपए के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। घोटाले के अभियुक्त पीके विश्वास ने आज पटना की विशेष अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है

सृजन घोटाला : फरार बैंक मैनेजर ने किया सरेंडर, घोटाले में अभियुक्त है पीके विश्वास
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA : अरबों रुपए के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। घोटाले के अभियुक्त पीके विश्वास ने आज पटना की विशेष अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इंडियन बैंक की भागलपुर शाखा के पूर्व सहायक प्रबंधक पीके दास सृजन घोटाला केस में फरार चल रहे थे। उन्होंने आज पटना स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण किया। सीबीआई कोर्ट के प्रभारी न्यायधीश अंजनी कुमार श्रीवास्तव के कोर्ट में सरेंडर के साथ पीके दास की तरफ से नियमित जमानत याचिका भी दाखिल की गई थी लेकिन कोर्ट ने इस पर सुनवाई नहीं की। आपको बता दें कि सीबीआई ने इसके पहले इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर देव शंकर मिश्रा को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया था। देव शंकर मिश्रा की गिरफ्तारी अगस्त के महीने में हुई थी। सृजन घोटाले में इंडियन बैंक के खातों से पैसों का लेनदेन किया गया था। इंडियन बैंक की शाखा से घोटालेबाजों के बैंक अकाउंट में तकरीबन 8 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे।
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें