ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

पटनासिटी: युवक के अपहरण से परिजनों में मचा कोहराम, किसी अनहोनी की आशंका जता रहे परिजन, दो को हिरासत में लिया गया

PATNA CITY: दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग से एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। मामले में दो को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है प

पटनासिटी: युवक के अपहरण से परिजनों में मचा कोहराम, किसी अनहोनी की आशंका जता रहे परिजन, दो को हिरासत में लिया गया
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA CITY: दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग से एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। मामले में दो को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है। ऐसी आशंका जताई जा रही है प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक का अपहरण किया गया है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

पटना सिटी में एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग से धीरज बीते 6 मई से लापता है। बताया जाता है कि युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 मई की रात 11 बजे युवक की प्रेमिका से फोन पर बातचीत हुई थी। जिसके बाद से ही युवक गायब है।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रेमिका ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। जिसके बाद से धीरज लापता है। अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लिया। युवक के अचानक गायब होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन कुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। 

आशंका जताई जा रही हैं कि लड़के को घर पर बुलाकर उसे गायब कर दिया गया है या फिर उसकी हत्या कर दी गयी है। दीदारगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गायब युवक धीरज का पड़ोस के एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस दिन लापता युवक की प्रेमिका से बात हुई उसी दिन से वह गायब है। 

फिलहाल अपहरण का मामला दर्ज किया जा चुका है। थाने में मामला दर्ज होने के बाद उसकी प्रेमिका और लड़की की मां को हिरासत में लिया गया है। अब तक युवक का पता नहीं चल पाया है फिलहाल युवक की खोजबीन जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


पटना सिटी से गायब युवक का सुराग नहीं मिलने से नाराज परिजनों ने दीदारगंज थाने का घेराव कर जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान अशोक राजपथ पर आगजनी कर मुख्य मार्ग को बुरी तरह जाम कर दिया। परिजनों ने लापता युवक की बरामदगी की मांग की। परिजनों ने पड़ोस के ही रहने वाली युवती के परिवार पर अपहरण करने का आरोप लगाया। साथ ही हत्या किए जाने और शव को ठिकाना लगाने का भी गंभीर आरोप लगाया। युवक के गायब होने के बाद युवती के पिता और भाई फरार हो गये है। ऐसे में परिजन उन पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने लापता युवक की  प्रेमिका और लड़की की मां को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें