ब्रेकिंग
अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरलअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्काररंगेहाथ धरा गए गामा चा: रात के अंधेरे में लड़की के साथ पकड़े गए JDU नेता, वीडियो हो गया वायरल

पटना : शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचे थे दारोगा जी, अपने ही थाने में हो गए बंद

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशा करने वालों की कमी नहीं है। शराब शौकीन वर्दी वालों की कहानी अक्सर सामने आती रहती है। ताजा मामला पटना के एक दारोगा जी का है, जो शराब के

पटना : शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचे थे दारोगा जी, अपने ही थाने में हो गए बंद
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद नशा करने वालों की कमी नहीं है। शराब शौकीन वर्दी वालों की कहानी अक्सर सामने आती रहती है। ताजा मामला पटना के एक दारोगा जी का है, जो शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंच गए थे। उनके सीनियर अधिकारी को इसकी जानकारी मिली तो तत्काल दारोगा जी को उसी थाने की हाजत में बंद कर दिया गया जिस थाने में उनकी ड्यूटी थी। 


मामला पटना के परसा बाजार थाने का है। यहां तैनात एक दारोगा उमेश मिश्रा रविवार की शाम शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करने पहुंचे थे। थाने पहुंचने के बाद दरोगा जी मस्ती से अपनी ड्यूटी कर रहे थे। उमेश मिश्रा के नशे में होने की जानकारी इलाके की ट्रेनी डीएसपी प्रिया ज्योति को लग गई। फिर क्या था कि डीएसपी प्रिया ज्योति थाने पहुंची। उन्होंने पहले दारोगा उमेश मिश्रा का नशा उतरा और फिर उसके बाद इसकी जानकारी पटना के सीनियर एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा को दी। 


पटना एसएसपी ने तत्काल ट्रेनी डीएसपी को यह निर्देश दिया कि वह दारोग़ा को गिरफ्तार करवाएं। दारोगा उमेश मिश्रा को तुरंत गिरफ्तार कर थाने के हाजत में ही बंद कर दिया गया। दरोगा जी का नशा अब तक उतर चुका था। रात भर मिन्नत आरजू करते रहे, अपनी गलती के लिए माफी मांगते रहे लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। आखिरकार सोमवार के दिन दारोगा जी को जेल भी भेज दिया गया।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें