ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना में हैवान बाप ने बेटे की ली जान, गिरफ्तारी के बाद निकला पॉजिटिव तो पुलिस के हाथ पांव फूले

PATNA : राजधानी पटना में एक हैवान बाप ने अपने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटे के कसूर केवल इतना था कि वह रात की बजाय सुबह के 4 बजे घाट लौटा था। कंकड़बाग के रहने वाले विजय प्रसाद

पटना में हैवान बाप ने बेटे की ली जान, गिरफ्तारी के बाद निकला पॉजिटिव तो पुलिस के हाथ पांव फूले
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना में एक हैवान बाप ने अपने बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटे के कसूर केवल इतना था कि वह रात की बजाय सुबह के 4 बजे घाट लौटा था। कंकड़बाग के रहने वाले विजय प्रसाद चौधरी ने इतनी सी बात पर पहले बेटे का हाथ-पैर बांधा फिर बेरहमी से उसकी पिटाई करने लगा। अंत में दरिंदा बाप बेटे के सीने पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 


यह घटना कंकड़बाग थाना इलाके के मलाही पकड़ी में हुई। पुलिस ने आरोपित पिता विजय प्रसाद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मजदूरी का काम करता है। आरोपी पिता ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। विजय तीन शादियां कर चुका है। कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह ने बताया कि नितेश गुरुवार की देर रात घर नहीं लौटा था। जब सुबह के चार बजे वह घर पहुंचा तो पिता गुस्से से आग-बबूला हो गया। उसने नितेश की पिटाई शुरू कर दी। बकौल पुलिस मृत बच्चे के शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। उसके चेहरे और होठ पर जख्म के निशान हैं। दूसरी ओर पुलिस ने शव को जब्त करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। इस पूरी घटना की अहम गवाह उसकी बहन मानवी है।


हद तो तब हो गई जब कोर्ट में पेश करने से पहले जब कंकड़बाग थाने की पुलिस ने आरोपित पिता की जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद पुलिस उसे लेकर क्वारंटाइन सेंटर गयी। इधर आरोपित के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद से ही कंकड़बाग थाने में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर भी कई लोग उसके संपर्क में आए थे। कंकड़बाग थाने के कई पुलिसवालों ने आरोपित को पकड़ा था। लिहाजा थाने के जवान से लेकर अफसर तक सहमे हुए हैं। इस बात का खुलासा होते ही थाने की गाड़ी को सेनेटाइज किया गया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें