ब्रेकिंग
कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव

पटना में बैंककर्मी की मौत के बाद हॉस्पिटल ने थमाया 26 लाख का बिल, परिजनों ने लगाया जबरन वसूली और लाश रोकने का आरोप

PATNA: पटना में एक हॉस्पिटल की लापरवाही सामने आई है. पटना के कंकड़बाग स्थित जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज की मौत हो गयी. इसके बाद हॉस्पिटल ने परिजन को करीब 26 लाख रुपय

पटना में बैंककर्मी की मौत के बाद हॉस्पिटल ने थमाया 26 लाख का बिल, परिजनों ने लगाया जबरन वसूली और लाश रोकने का आरोप
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में एक हॉस्पिटल की लापरवाही सामने आई है. पटना के कंकड़बाग स्थित जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज की मौत हो गयी. इसके बाद हॉस्पिटल ने परिजन को करीब 26 लाख रुपये का बिल थमा दिया. इससे परिजन आक्रोशित हो उठे. उन्होंने हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही और अधिक बिल वसूलने का आरोप लगाते हुए देर तक हंगामा किया. परिजनों का कहना है कि बिल का भुगतान नहीं करने पर हॉस्पिटल प्रबंधक ने शव को कब्जे में रखने की बात कही. इस बात को लेकर जब परिजनों ने स्थानीय पुलिस को फोन किया, लेकिन हॉस्पिटल के नाम बताने के बाद पुलिस भी नहीं पहुंची.


जानकारी के अनुसार नवादा जिले के रहने वाले 31 साल विक्रम कुमार यूपी के सुल्तानपुर जिले में ग्रामीण बैंक में कैशियर थे. मृतक के चचेरे भाई महेश कुमार ने बताया कि पेट में दर्द होने के बाद उनको यहां लाया गया. जिसके बाद उन्हें इलाज के  लिए 13 जनवरी को मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. लेकिन एक महीने एडमिट होने के बाद भी बुधवार की सुबह मौत हो गई. और मौत के बाद 26 लाख का बिल थमा दिया गया और शव को कब्जे में रखा.


इस घटना को लेकर मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ रविशंकर सिंह का कहना है कि परिजन जो भी आरोप लगा रहे हैं. वे पूरी तरह से गलत हैं. मरीज को गंभीर हालत में हॉस्पिटल लाया गया था. उन्होंने ने बताया कि परिजनों ने इंश्योरेंस के नाम पर झूठ बोलकर मरीज को एडमिट कराया था. परिजनों ने मरीज को एडमिट कराने से पहले 20 लाख रुपये इंश्योरेंस होने की बात कही गयी थी. लेकिन इस इंश्योरेंस से मात्र दो लाख रुपये निकला.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें