ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

दरभंगा ब्लास्ट : आज मलिक ब्रदर्स को पटना लेकर पहुंचेगी NIA, हैदराबाद से हुई है इमरान और नासिर की गिरफ्तारी

PATNA : दरभंगा स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट के मामले में एनआईए की जांच तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए ने पिछले दिनों हैदराबाद से मलिक ब्रदर्स को गिरफ्तार किया था। इमरान मलिक और

दरभंगा ब्लास्ट : आज मलिक ब्रदर्स को पटना लेकर पहुंचेगी NIA, हैदराबाद से हुई है इमरान और नासिर की गिरफ्तारी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : दरभंगा स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट के मामले में एनआईए की जांच तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए ने पिछले दिनों हैदराबाद से मलिक ब्रदर्स को गिरफ्तार किया था। इमरान मलिक और नासिर मलिक का कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन के साथ जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद इन दोनों भाइयों को लेकर आज एनआईए की टीम सीधे हैदराबाद से पटना पहुंचेगी। पटना लाने के बाद एनआईए कोर्ट में इन दोनों को पेश किया जाएगा। पेशी के साथ इन दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर देने की मांग की जाएगी। 


उधर एनआईए की टीम में कैराना के रहने वाले सलीम से भी पूछताछ जारी रखा हुआ है। पूछताछ में सलीम ने कई अहम खुलासे किए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सलीम ने बताया है कि कैसे पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन भारत की तबाही का प्लान तैयार कर रहे हैं। सलीम ने एनआईए के सामने जो खुलासे किए हैं उसके बाद कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। आतंकी संगठन भारत में तबाही मचाने के लिए इकबाल काना को संपर्क किया था। इकबाल काना यूपी के शामली का रहने वाला है। 


दरभंगा ब्लास्ट मामले के तार पाकिस्तान से उस वक्त जुड़ गए जब हैदराबाद से इमरान और नासिर मलिक की गिरफ्तारी हुई। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। साजिश के तार पाकिस्तान से कैसे जुड़े इसकी जानकारी लगी। पाकिस्तान से हवाला के जरिए शामली में रहने वाले सलीम को पैसे दिए गए और धमाके के बाद उसे करोड़ों रुपए मिलने वाले थे। पाकिस्तान से आईएसआई के हैंडलर ने मोबाइल के जरिए लगातार इमरान को लिक्विड बम बनाने का वीडियो भेजा और उसी वीडियो को देखकर लिक्विड बम बनाया गया था। एनआईए इस पूरी जांच को केवल दरभंगा तक सीमित नहीं रखना चाहता। उसका मकसद है कि इस आतंकी नेटवर्क में शामिल सभी लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाए।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें