ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar Crime News: पटना के कारोबारी से 40 लाख की ठगी, बिटकॉइन में निवेश के नाम पर युवती से 1.37 लाख वसूले

Bihar Crime News: पटना और मुजफ्फरपुर में दो अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में एक व्यवसायी से 40 लाख और एक युवती से बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 1.37 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News:
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के फेडरल कॉलोनी निवासी व्यवसायी शहबाज खान के साथ 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शहबाज ने इस संबंध में मुजफ्फरपुर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी अनिल अग्रवाल और बिहार के वैशाली जिले के हुसैन राघों निवासी मुकेश कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है।


शहबाज खान ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपितों से मोबाइल पर बात हुई थी और व्यवसायिक माल सप्लाई के नाम पर बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए रकम मंगवाई गई। उन्होंने 13 जून को भगवानपुर स्थित एक बैंक शाखा में मुकेश के नाम के खाते में RTGS के माध्यम से 18 लाख और 22 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे। 


पैसे भेजने के बाद से ही दोनों आरोपी फोन उठाना बंद कर चुके हैं। मुजफ्फरपुर साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि लेनदेन मुजफ्फरपुर के बैंक के जरिए होने के कारण केस यहीं दर्ज कराया गया है। पुलिस CDR और बैंकिंग डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


उधर, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र की गंज गौरिहार निवासी सुरैया परवीन से साइबर ठगों ने शेयर मार्केट ट्रेडिंग और बिटकॉइन में निवेश पर तीन गुना मुनाफे का झांसा देकर 1.37 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में उन्होंने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


सुरैया ने पुलिस को बताया कि 6 जून को व्हाट्सएप पर एक लिंक आया, जिसमें एक ट्रेडिंग ऐप से जुड़ने और बिटकॉइन कंपनी में निवेश करने पर लाभ का दावा किया गया था। प्रारंभ में उन्होंने 3000 रुपये निवेश किए, फिर बताया गया कि स्लॉट फुल हो गया है और 8000 रुपये देने होंगे। उन्होंने 5000 और भेज दिए। इसके बाद मुनाफे के नाम पर अलग-अलग किस्तों में 17 बार में कुल 1.37 लाख रुपये UPI के जरिए भेजवा लिए गए।


व्हाट्सएप पर QR कोड भेजकर रुपये ऐंठे गए थे। ठगी का एहसास होने पर सुरैया ने 10 जून को राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और बाद में साइबर थाने में एफआईआर करवाई। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि बैंकिंग ट्रांजेक्शन और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें