ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

पटना : मछली तालाब पर पहरा दे रहे किसान नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

PATNA : पटना में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. किसान नेता अपने मछली तालाब पर पहरा दे रहे थे। रातभर उन्होंने पहरा दिया लेकिन सुबह में ही

पटना : मछली तालाब पर पहरा दे रहे किसान नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. किसान नेता अपने मछली तालाब पर पहरा दे रहे थे। रातभर उन्होंने पहरा दिया लेकिन सुबह में ही अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून डाला. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. अपराधी घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकले.


बता दें कि घटना पटना के दुल्हिन बाजार स्थित महुआबाग गांव की है. सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुल्हन बाजार थाना के महुआबाग गांव निवासी सुदामा यादव 50 वर्ष पूर्व में माले के नेता रहे हैं. 


किसानों के लिए अपनी आवाज बुलंद करने को लेकर गांव के लोग इन्हें किसान नेता के रूप में देखते थे. घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज एसडीपीओ अवधेश दीक्षित ने बताया कि किसान नेता की गोली मार कर हत्या हुई है. उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. गांव के कुछ लोग इसे पुरानी दुश्मनी को जोड़कर भी देख रहे हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें