ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Patna Crime News: पटना में सरकार की नाक के नीचे बड़ी लूट, बाइक सवार बदमाशों ने लूटे इतने लाख

Patna Crime News: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से करीब 3.90 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी है।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत जगत नारायण रोड के पास दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति कंधे पर पिट्ठू बैग लिए हुए था, तभी एक ही बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने अचानक उसके पास पहुंचकर बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में लगभग 3 लाख 90 हजार रुपए रखे हुए थे।


घटना की सूचना मिलते ही कदम कुआं थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


मामले को लेकर नगर अनुमंडल–01 के अनुमंडल पदाधिकारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।


फिलहाल पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें