ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Paper Leak Case: पटना से पकड़े गए परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात पर शिकंजा, रिमांड पर लेगी EOU

Paper Leak Case: पटना से गिरफ्तार परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात पर आर्थिक अपराध शाखा (ईओयू) ने शिकंजा कसा। संजय पर बीपीएससी-टीआरई-3 समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक कराने के आरोप हैं। ईओयू ने विशेष कोर्ट में रिमांड के लिए आवेदन किया।

Paper Leak Case
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Paper Leak Case: पटना से गिरफ्तार परीक्षा माफिया संजय कुमार प्रभात अब आर्थिक अपराध शाखा की जांच के दायरे में हैं। कई राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक कराने के आरोपित संजय को ईओयू रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए ईओयू ने विशेष कोर्ट में आवेदन किया है।


ईओयू ने संजय से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए उत्तराखंड, तेलंगाना और दिल्ली पुलिस से भी संपर्क साधा है। संजय के पास से बरामद दो मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स भी निकाले जा रहे हैं। इससे ईओयू को बीपीएससी-टीआरई-3 समेत अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वाले नेटवर्क की जानकारी मिलने की संभावना है।


संजय, जो संजीव मुखिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है, मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया था। राज्य में परिवहन विभाग के तहत प्रवर्तन अवर निरीक्षक की नियुक्ति परीक्षा 14 दिसंबर को होने वाली है। ईओयू के अनुसार, संजय बीपीएससी द्वारा 15 मार्च 2024 को आयोजित टीआरई-3 परीक्षा के पेपर लीक मामले में वांछित आरोपी रहा है।


संजय शेखपुरा के शेखोपुर सराय निवासी रामलखन प्रसाद का बेटा है और उसका पेपर लीक कांडों में आपराधिक इतिहास रहा है। वह तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एवं मेडिकल कॉमन इंट्रेंस टेस्ट 2016 और ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट 2016 के पेपर लीक मामलों का अभियुक्त है। इन मामलों की जांच हैदराबाद सीआईडी और उत्तराखंड के नैनीताल स्थित रामनगर थाने की पुलिस कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें