ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Patna Crime News: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, पूर्व प्रमुख के बेटे समेत दो लोगों को सरेआम मारी गोली; फायरिंग से हड़कंप

Patna Crime News: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस और सरकार की चेतावनी के बावजूद बेखौफ हो चुके बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घटना पटना से सा

Patna Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna Crime News: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस और सरकार की चेतावनी के बावजूद बेखौफ हो चुके बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घटना पटना से सामने आई है जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व प्रमुख के बेटे समेत दो लोगों को गोली मार दी।


जानकारी के मुताबिक, बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना के पैठानी चक में गंगा किनारे की है, जहां पूर्व प्रमुख का बेटा अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था, तभी पांच बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से दोनों घायल हो गए।


घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पंडारक थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया।


घायल राजेश कुमार ने बताया कि गंगा किनारे खड़ा था, तभी पांच की संख्या में अज्ञात लोग लोग पहुंच कर गोली मार दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। डॉक्टर ने बताया कि सिर में गोली लग कर निकल गई है। गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें