ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

पटना सिटी बना मर्डर जोन.. बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे, नहीं देने पर युवक की गोली मारकर की हत्या

PATNA : पटना सिटी में लगातार हत्या का सिलसिला जारी है। पटना सिटी इलाका इन दिनों मर्डर जोन बन गया है। ताजा मामला है पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के बंदरिया गली इलाके का, जहां

पटना सिटी बना मर्डर जोन.. बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे, नहीं देने पर युवक की गोली मारकर की हत्या
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पटना सिटी में लगातार हत्या का सिलसिला जारी है। पटना सिटी इलाका इन दिनों मर्डर जोन बन गया है। ताजा मामला है पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के बंदरिया गली इलाके का, जहां अपराधियों ने एक 15 वर्षीय सनी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पटना सिटी के बदरिया गली के नजदीक सनी कुमार अपने पिता मंटू कुमार के साथ फुटपाथ पर झोला बेचने का काम किया करते हैं। 


गुरुवार की देर शाम सनी के दुकान के नजदीक दो युवक पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसा की मांग करने लगे। पैसा नहीं देने पर अपराधियों ने कमर से पिस्तौल निकालकर सनी को गोली मार दी। सनी के चेहरे पर गोलियां लगी और वह वहीं गिर का ढेर हो गया। वहीं हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। 


लगातार हो रही हत्या से लोगों में सुशासन की सरकार और पुलिस के प्रति आक्रोश है। इस तरह की घटनाओं को जंगल राज बता रहे है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने युवक के शव को शहीद भगत सिंह चौक के पास रख कर अशोक राजपथ को जाम कर हंगामा किया। साथ ही अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।  बता दें कि बुधवार को भी इलाके में तिल व्यापारी प्रमोद बागला की हत्या महज ₹1000 के लिए कर दी गई थी। 


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जनअधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने आक्रोशित लोगों को अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पप्पू यादव ने कहा कि पटना सिटी के व्यवसाय अपराधियों के निशाने पर है। पटना सिटी DSO ने पीड़ित परिजनों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही जाम को हटा कर परिचालन को भी सामान्य कराया। DSP ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरे की मदद से अपराधियो की पहचान की गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें