Hindi News / crime / Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के...

Patna Crime News: पटना में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, शव के पास मिलीं दारू की बोतलें; शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

Patna Crime News: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में युवक की मौत हो गई. शव के पास शराब की बोतलें बरामद की गई हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Feb 21, 2026, 11:54:11 AM

Patna Crime News

- फ़ोटो Reporter

Patna Crime News: राजधानी पटना के बाढ़ में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक के शव के पास से पुलिस ने शराब की बोतलें भी बरामद की है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शराब पार्टी के बाद बदमाशों ने युवक की हत्या कर दी होगी।


दरअसल, बाढ़ थाना क्षेत्र के पोथमापर गांव में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। युवक का शव एक खेत के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर तहकीकात करने में जुट गई है। 


घटनास्थल से इधर उधर शराब की बोतलें फेंकी हुई मिली। मृतक युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संभवतः युवक किसी के यहां बारात आया होगा और यहां पर समूह में बैठकर शराब पीया होगा। शराब पीने से ही इसकी मौत हुई है। 


हालांकि मौत का कारण क्या है, यह स्पष्ट तौर पर अभी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि चेहरे से यह पता चलता है कि मृतक स्मैकर है। मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल ले गई है।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना