ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पटना : एएसआई और सिपाही आपस में भिड़े, पुलिस लाइन में जमकर हुआ बवाल

PATNA : पुलिस के सामने अपराधियों की चुनौती हर वक्त खड़ी रहती है लेकिन अगर पुलिस वाले आपस में ही भिड़ जाए तो इसे आप क्या कहेंगे? मामला पटना पुलिस लाइन से जुड़ा है यहां एक एएसआई और प

पटना : एएसआई और सिपाही आपस में भिड़े, पुलिस लाइन में जमकर हुआ बवाल
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पुलिस के सामने अपराधियों की चुनौती हर वक्त खड़ी रहती है लेकिन अगर पुलिस वाले आपस में ही भिड़ जाए तो इसे आप क्या कहेंगे? मामला पटना पुलिस लाइन से जुड़ा है यहां एक एएसआई और पुलिस जवान के बीच जबरदस्त मारपीट हुई है। घटना के बाद पुलिस जवान ने बुद्धा कॉलोनी थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करा दी। इस पूरे घटना को लेकर पुलिस लाइन में काफी देर तक हंगामा देखने को मिला है।



घटना को लेकर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पुलिस जवान संजय कुमार और एएसआई योगेंद्र के बीच गाली गलौज और मारपीट हुई। वरीय अधिकारी इस घटना के बाद छानबीन में जुट गए हैं। पीड़ित जवान के मुताबिक के एएसआई ने लिखित प्रतिवेदन को लेकर उससे सवाल पूछा और वापस लेने के लिए कहा था। फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस जवान का आरोप है कि एएसआई योगेंद्र ने उसे कुर्सी से नीचे पटक दिया और फिर मेज से उठाकर उसके ऊपर चलाया। घटना के वक्त मौजूद दूसरे पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। बाद में पुलिस जवान ने बुद्ध कॉलोनी थाने में कंप्लेन दर्ज करा दी।



पीड़ित जवान संजय मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। संजय न्यू पुलिस लाइन के अंगरक्षक शाखा में काम करता है। उसके मुताबिक वह अपने कार्यालय में काम कर रहा था तभी एसआई योगेंद्र वहां पहुंचे और गाली देते हुए लिखित प्रतिवेदन दिए जाने पर नाराजगी जाहिर करने लगे। इसके बाद एएसआई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस लाइन में यह घटना चर्चा का कारण बनी हुई है लोग यह भी कह रहे हैं कि जब पुलिस वाले ही आपस में लड़ेंगे तो अपराधियों का मुकाबला कैसे कर पाएंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें