ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पति को छोड़कर 2 बच्चों की मां प्रेमी के घर पहुंची, प्रेमी के परिजनों ने घर में घुसने नहीं दिया

BHAGALPUR: किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा होता है। भागलपुर के नवगछिया में प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के गरैया गांव में प्रेमी-प्र

पति को छोड़कर 2 बच्चों की मां प्रेमी के घर पहुंची, प्रेमी के परिजनों ने घर में घुसने नहीं दिया
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: किसी ने सही कहा है कि प्यार अंधा होता है। भागलपुर के नवगछिया में प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के गरैया गांव में प्रेमी-प्रेमिका के हाई वोल्टेज ड्रामे को देख इलाके के लोग भी हैरान रह गये। दरअसल पति और दो बच्चों को छोड़कर एक महिला प्रेमी के साथ रहने चली आई जो परिजनों को नागवार गुजरा। प्रेमी के परिजनों ने घसीटकर उसे घर से बाहर कर दिया। हद तो तब हुई जब प्रेमी ने भी उसे साथ रखने से इनकार कर दिया। 


आईए जानते है क्या है पूरा मामला? 

दरअसल दो बच्चों की मां लक्ष्मी अपने पड़ोसी सूरज को दिल दे बैठी जिसका पता उसके पति राकेश को नहीं थी। लेकिन जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं थी। लक्ष्मी अपने प्रेमी सूरज के प्यार में इस कदर पागल हो गयी कि पति को छोड़ने तक की धमकी देने लगी। पति द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद वह प्रेमी के साथ मिलने लगी। एक दिन जब वह अपने प्रेमी से वह वीडियो कॉलिंग पर बात कर रही थी तभी उसके पति की नजर उस पर पड़ गयी। इससे पहले भी राकेश ने लक्ष्मी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी तब पति ने उसे प्रेमी के पास जाने को कह दिया।


इतना सुनते ही वह खुशी से झूम उठी और ससुराल छोड़कर अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंच गयी लेकिन प्रेमी सूरज के परिजनों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। परिजनों ने घसीटकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा जिसे देखने के लिए लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा। ससुराल छोड़कर आई प्रेमिका को प्रेमी ने भी घर में घुसने नहीं दिया और उसे थाना लेकर जाने लगा। लेकिन लक्ष्मी प्रेमी के घर में घुसने की जिद्द करने लगी। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को समझा और आगे की कार्रवाई शुरू की।  



ससुराल छोड़कर प्रेमी के घर आई लक्ष्मी ने बताया कि दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। साथ जीने मरने की कसमें भी खाई थी। शादी का झांसा देकर प्रेमी सूरज ने उसका यौन शोषण भी किया और अब वह इन बातों से इनकार कर रहा है। जबकि उसे पाने के लिए उसने पति और दो बच्चों को भी छोड़ दिया। इतना बड़ा कदम उठाते हुए जब वह अपना सब कुछ छोड़कर प्रेमी के घर रहने पहुंची तो उसे घर में घुसने ही नहीं दिया गया। अब उसकी स्थिति ना घर का ना घाट वाली हो गयी है। हालांकि इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। प्रेमी सूरज के साथ-साथ उसके परिजन भी लक्ष्मी को साथ रखने से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें