ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

प्यार करने पर युवक-युवती को दी तालिबानी सजा, प्रेमी जोड़े को हल से बांधकर खेत जुतवाया

Odisha News: ओडिशा के रायगढ़ जिले में प्रेम विवाह करने पर एक प्रेमी जोड़े को समाज ने तालिबानी सजा दी। हल में बांधकर खेत जुतवाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया।

Odisha News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Odisha News: ओडिशा के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली और अमानवीय घटना सामने आई है। कल्याणसिंहपुर थाना क्षेत्र के कंजामाजोडी गांव में एक प्रेमी जोड़े को सामुदायिक परंपराओं के विरुद्ध विवाह करने पर तालिबानी सजा दी गई।


समाज के नाराज़ लोगों ने प्रेमी जोड़े को शुद्धिकरण अनुष्ठान के नाम पर बैल की तरह हल में जोतकर खेत जुतवाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी मिल पाई।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक ने रिश्ते में अपनी चाची से विवाह किया, जो कि समुदाय की नजर में पूरी तरह वर्जित माना जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच रक्त संबंध था, इसलिए उनका विवाह आदिवासी परंपराओं और सामाजिक मानदंडों के खिलाफ था।


जब यह मामला गांव के बुजुर्गों के पास पहुंचा, तो उन्होंने एक प्रकार की "अदालत" बिठाई और सार्वजनिक सजा का आदेश दिया। इसके तहत दोनों को हल में बांधकर खेत जोतने के लिए मजबूर किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शुद्धिकरण अनुष्ठान के बाद उन्हें गांव छोड़ने का आदेश दे दिया गया। 


इसके बाद वे कहां गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। गांव के प्रधान कुर्शिका ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने शुद्धिकरण अनुष्ठान किया ताकि वे रक्त संबंध में विवाह करने के पाप से मुक्त हो सकें। अगर यह अनुष्ठान नहीं होता, तो हमारे खेतों की फसलें बर्बाद हो जातीं। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें