ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी

Bihar Crime News: बिहार में हैरान करने वाली वारदात, एक दर्जन नाबालिग लड़कियों के अपहरण की कोशिश; मेला से लौटने के दौरान हुई घटना

Bihar Crime News: बिहार के नरकटियागंज में मेला देखने गई एक दर्जन नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर अगवा करने की कोशिश की गई। बच्चियों के साहस और शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज के बहुअरवा खुर्द गांव में मेला देखने गई लगभग एक दर्जन नाबालिग बच्चियों के साथ अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद गांव और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।


बताया गया है कि सभी बच्चियां एक साथ गांव में लगे मेले को देखने गई थीं। इसी दौरान गांव के ही एक युवक हसमुद्दीन मियां ने उन्हें पैसे देने का लालच देकर मेला परिसर से दूर एक सुनसान जगह ले जाने की कोशिश की। जब बच्चियों ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उनका हाथ पकड़कर उन्हें ले जाने का प्रयास किया।


हालांकि, बच्चियों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और एक बच्ची ने आरोपित के हाथ पर दांत काट लिया, जिससे आरोपी घबरा गया। इसके बाद सभी लड़कियां शोर मचाते हुए भागकर गांव पहुंच गईं और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हसमुद्दीन अपने सहयोगियों के साथ फरार हो चुका था। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया और बाद में आरोपी के घर पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हसमुद्दीन मियां को रेल ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और लड़कियों के परिजनों में खौफ का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें