ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

Bihar Crime News: सीएम नीतीश कुमार के गृह जिला में अपराधियों का तांडव, ट्रांसपोर्टर को दिनदहाड़े मारी गोली

Bihar Crime News: नालंदा में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को गोली मार दी। सोहसाराय स्थित प्लांट में हुई फायरिंग में घायल युवक की हालत नाजुक है। पुलिस एफएसएल टीम और सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। कार सवार दो बेखौफ बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर को हत्या की नीयत से गोली मार दी। डायल 112 की टीम ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


घायल ट्रांसपोर्टर की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर मोहल्ला निवासी राम प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार किसी काम से सोहसाराय स्थित एक प्लांट गए थे। ठंड अधिक होने के कारण वह प्लांट के अंदर आग ताप रहे थे, तभी कार से पहुंचे दो युवक वाहन से उतरे और अचानक उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली राजेश के कमर के पास लगी है।


गोली चलने की आवाज सुनते ही सोहसाराय हाल्ट के पास आपातकालीन सेवा में तैनात डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राजेश को घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में मॉडल अस्पताल, बिहार शरीफ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


घायल राजेश कुमार ने बताया वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। आज अपनी बाइक से किसी काम से सोहसाराय स्थित प्लांट गए थे। ठंड ज्यादा होने के कारण आग ताप रहे थे, तभी कार सवार दो युवक आए, प्लांट में घुसे और गोली चलाने लगे, जिससे गोली लग गई। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। 


सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें