ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

मुजफ्फरपुर: रिटायर्ड दारोगा के घर से 45 लाख की चोरी, कोरोना के कारण टल गई थी बेटी की शादी, घर में ही रखे थे कैश व गहने

MUZAFFARPUR: सेवानिवृत दारोगा की फ्लैट में घुसकर चोरों ने 45 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। कोरोना के कारण उनकी बेटी की शादी स्थगित कर दी गयी थी जिसके बाद कैश और आभूषण घर में ही

मुजफ्फरपुर: रिटायर्ड दारोगा के घर से 45 लाख की चोरी, कोरोना के कारण टल गई थी बेटी की शादी, घर में ही रखे थे कैश व गहने
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR:  सेवानिवृत दारोगा की फ्लैट में घुसकर चोरों ने 45 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। कोरोना के कारण उनकी बेटी की शादी स्थगित कर दी गयी थी जिसके बाद कैश और आभूषण घर में ही रखे थे जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। 


चोरी की बड़ी घटना मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के न्यू सैदपुरा इलाके की है। चोरों ने रिटायर्ड दारोगा राम किशोर सिंह के बंद पड़े फ्लैट को निशाना बनाया। बेखौफ चोरों ने घर का ताला तोड़कर 15 लाख नकद, जेवरात, कपड़े समेत 45 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमें मकान मालिक, उनकी पत्नी समेत अन्य पड़ोसियों को आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 



बताया जाता है कि राम किशोर सिंह की बेटी की शादी 24 अप्रैल को होने वाली थी। कोरोना को देखते हुए शादी को स्थगित कर दिया गया था। गृहस्वामी की तबीयत बिगड़ने पर बेटा, बेटी और पत्नी उन्हें लेकर 23 अप्रैल को दरभंगा गए थे। 26 अप्रैल को उनका बेटा वापस लौट कर आया तो उसने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। घर में रखे सामान इधर उधर बिखरे हुए थे। घर में चोरी की घटना की जानकारी उसने परिजनों को दी। 



पुलिस को उन्होंने बताया कि पीड़ित दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना के तरौनी के निवासी हैं। वे यहां राजीव कुमार सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानेदार मो. शुजाउद्दीन ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। गृहस्वामी ने मकान मालिक, उसकी पत्नी समेत अन्य पड़ोसियों को आरोपित किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 






इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें