ब्रेकिंग
दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकादरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका

मुजफ्फरपुर : कारोबारी की बेटी का अपहरण, घर के दरवाजे से उठा ले गए अपराधी

MUZAFFRPUR : राज्य में कानून व्यवस्था के दावों के बीच मुजफ्फरपुर से चौका देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक कारोबारी की बेटी का अपहरण अपराधियों ने उसके घर के दरवाजे से कर लिया

मुजफ्फरपुर : कारोबारी की बेटी का अपहरण, घर के दरवाजे से उठा ले गए अपराधी
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFRPUR : राज्य में कानून व्यवस्था के दावों के बीच मुजफ्फरपुर से चौका देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक कारोबारी की बेटी का अपहरण अपराधियों ने उसके घर के दरवाजे से कर लिया है मामला सदर थाने के शेरपुर गांव का है। यहाँ दो बाइक से आए तीन अपराधियों ने कारोबारी चंदन तिवारी की 12 साल की बेटी पल्लवी को किडनैप कर लिया। अपराधियों ने फिरौती के लिए अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। चंदन तिवारी निर्माण सामग्री का कारोबार करते हैं। 


अपरहण की घटना बुधवार की शाम 7 बजे की बताई जा रही है। अपराधियों ने किडनैपिंग के बाद दरवाजे पर एक लेटर भी छोड़ा है। लेटर में कारोबारी से 5 लाख की फिरौती मांगी गई है। चंदन तिवारी ने सदर थाने में घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। चन्दन के मुताबिक उसकी बेटी सातवीं क्लास की छात्रा है। बेहोशी की दवा सुंघा कर दरवाजे से अपराधी बच्ची को ले गए। 


देर रात परिजनों को यह जानकारी मिली कि बच्ची को नारायणपुर रेलवे गुमटी के पास बगीचे में फेंका गया है। परिजन जब वहां पहुंचे तो बच्ची नहीं मिली। एक महिला ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक दो बाइक पर सवार तीन युवकों को उसने तेजी के साथ भागते हुए देखा था। सदर थाने के थानेदार सत्येंद्र मिश्र ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। पुलिस जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लेगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें