MUNGER: मुंगेर के लड़ाइयांटांड़ थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 36/19 जिसमें नक्सलियोंके द्वारा लेवी मांगने के लिए सखौल के पहाड़ियों पर बड़ी मीटिंग बुलायी गयी थी। जिसकी सूचना पुलिस को लग गई।
वहीं पुलिस के आने की खबर के बाद सभी नक्सली वहां से फरार हो गया। जब पुलिस वहां पहुंची तो वहां से पुलिस ने एक राइफल , कारतूस और नक्सली पर्चा बरामद कियाा। इस मामले में पुलिस ने नक्सलियों के लीडर परवेज दा, अरविंद यादव और सुरेश कौड़ा सहित 39 नक्सलियों के खिलाफ लड़ाइयांटांड़ थाने में 36/19 कांड दर्ज किया था।
इस मामले में ही एसटीएफ और जिला पुलिस के द्वारा हार्ड कोर नकली प्रकाश कौड़ा को गिरफ्तार किया गया। मुख्यालय एएसपी पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली यहां से भाग तमिलनाडु चला गया था। जब वह अपने घर वापस आया तो सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । इस केस में अब तक 36 नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि तीन मुख्य लीडर अभी भी फरार है।





