ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी में बंद घर से छह लाख की चोरी, चोरों ने एटीएम से भी उड़ाए पैसे

मोतिहारी के सिघिया हिमन गांव में एक बंद घर से छह लाख की संपत्ति चोरी कर ली गयी है। चोरों ने वहां रखे एटीएम कार्ड से 37,000 रूपये भी निकाल लिया। भीषण चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं।

Bihar
बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित बंजरिया थाना क्षेत्र में सिघिया हिमन गांव के एक बंद घर को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए भीषण चोरी कर ली। अज्ञात चोरों ने करीब छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य सामान चुरा लिए। यही नहीं, चोरों ने पीड़ित के बेटे और बेटी के एटीएम कार्ड भी चोरी कर खातों से कुल ₹37,000 की निकासी कर डाली।


पीड़ित अरविंद किशोर पांडेय अपने पैतृक गांव बेला में पूजा में शामिल होने गए थे, जिसके कारण घर बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था। जब वह पूजा के बाद लौटे, तो देखा कि ताला टूटा हुआ था और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी का पता चलने पर उन्होंने बंजरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच में जुटी है। चोरी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इलाके में पुलिस की गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से करीब छह लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित अरविंद किशोर पांडेय अपने पैतृक गांव बेला में आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान उनका घर बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था। पूजा के समापन के बाद जब अरविंद अपने घर लौटे तो वहां के नजारे को देखकर पैरों तले जमीन खिसक कई। उन्होंने देखा  कि घर का ताला टूटा हुआ है। कमरे के अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। तलाशी लेने पर पता चला कि करीब छह लाख रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य सामान चोरी हो गए।


चोरों ने इतना ही नहीं पीड़ित के बेटे और बेटी का एटीएम कार्ड भी चुरा लिया। बाद में इन कार्डों का इस्तेमाल कर बेटे के खाते से 25 हजार रुपये और बेटी के खाते से 12 हजार रुपये निकाल लिया। पीड़ित को इसकी जानकारी मोबाइल पर आए बैंक के मैसेज से हुई। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत बंजरिया थाना में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें