ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

मॉडल ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, मुंबई में करती थी मॉडलिंग

DESK : मुंबई में मॉडलिंग करने वाली एक युवती ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना ग्रेटर नोएडा इलाके की है यहां बिसरख थाना इलाके के ग्रेनो वेस्ट स्थित पैरामाउंट इमोशंस सोसाय

मॉडल ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, मुंबई में करती थी मॉडलिंग
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : मुंबई में मॉडलिंग करने वाली एक युवती ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी है। घटना ग्रेटर नोएडा इलाके की है यहां बिसरख थाना इलाके के ग्रेनो वेस्ट स्थित पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी की 14वीं मंजिल से कूदकर एक मॉडल ने सुसाइड कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मालूम पड़ा है कि यह मॉडल अपनी बड़ी बहन के पास आई हुई थी और बीती रात इतने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 


सोसाइटी की बिल्डिंग से मॉडल के छलांग लगाने के बाद यहां सनसनी फैल गई। पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक जिस मॉडल ने सुसाइड किया उसका नाम प्रिया है और सोमवार की सुबह इस मॉडल को उसकी बड़ी बहन में फटकार लगाई थी। बताया जा रहा है कि यह मुंबई से अपने एक बॉयफ्रेंड के साथ ग्रेटर नोएडा पहुंची थी। रविवार की देर रात तक यह पार्टी करती रही और जब सोमवार की सुबह अपने बहन के घर पहुंची तो इस बात को लेकर विवाद हुआ था। 


पुलिस को जैसे ही इस सुसाइड के बारे में जानकारी मिली बिसरख थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन पुलिस ने सोसायटी के लोगों से और परिवार वालों से पूछताछ भी जरूर की है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें