ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: बिहार में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप, ऑटो ड्राइवर ने बीच रास्ते में जबरन किया गंदा काम

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद में परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा के साथ रेप की वारदात सामने आई है। छात्रा के साथ ऑटो ड्राइवर ने इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां परीक्षा देकर घर लौट रही नाबालिक छात्रा के साथ ऑटो ड्राइवर ने रेप किया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर को मखदुमपुर थाना के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि नाबालिक छात्रा जहानाबाद परीक्षा देने गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद वह ट्रेन से मखदुमपुर स्टेशन पर देर शाम पहुंची थी और घर जाने के लिए स्टेशन से एक ऑटो रिजर्व किया। ऑटो ड्राइवर छात्रा को ऑटो में बैठाकर घर की ओर रवाना हुआ लेकिन बीच रास्ते में उसने दरिंदगी दिखाई।


ऑटो ड्राइवर छात्रा को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद नाबालिक छात्रा मखदुमपुर थाना पहुंची और थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के द्वारा बताए जगह पर पहुंचे और ऑटो ड्राइवर की पहचान कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी ऑटो चालक छोटू कुमार मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी ऑटो चालक को जेल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें