ब्रेकिंग
पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरBihar News: सभी CO पर सरकार का शिकंजा...रेवेन्यू कोर्ट में अराजकता बर्दाश्त नहीं, आज से लागू हुआ नया नियम,जानें... सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा

Bihar Crime News: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने उठा लिया आत्मघाती कदम, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे थे बदमाश

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां धमकी से तंग आकर एक 16 साल की एक लड़की ने अपनी जान दे दी। तीन स्थानीय युवकों द्वारा उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां धमकी से तंग आकर एक 16 साल की एक लड़की ने अपनी जान दे दी। घटना मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बुधवार शाम आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में स्थानीय तीन युवकों द्वारा उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 


अपनी इज्जत बचाने के वजह से किशोरी ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लड़की को पिछले कुछ दिनों से तीन युवक परेशान कर रहे थे और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें पोस्ट करने की धमकी दे रहे थे। उनकी धमकियों से परेशान होकर और बदनामी के डर से उसने अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर मधेपुर थाना के एसआई, एसआई शालिनी कुमारी गुप्ता और एसआई लक्ष्मण साह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना कि घटना के सही वजह लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही कारण पता चल पाएगा। वहीं, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोग दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस ग्रामिणों को शांत कराकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें