ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना EOU की बड़ी कार्रवाई: आधार फर्जीवाड़े मामले में मधेपुरा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार क्या बिहार का मखाना भी होगा जीएसटी फ्री? डॉ. राम प्रकाश ने उठाया सवाल

मधुबनी में ट्रैक्टर से 301 KG गांजा बरामद, 75 लाख की खेप के साथ युवक गिरफ्तार

मधुबनी के साहरघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में छिपाकर रखे गए 301 किलो गांजा को बरामद किया है। गिरफ्तार युवक मनीष कुमार गिरी हरलाखी थाना क्षेत्र का निवासी है। बरामद माल की कीमत 75 लाख रुपये बताई गई है।

Bihar

19-Jul-2025 08:18 PM

By First Bihar

MADHBANI:मधुबनी में पुलिस ने 301 किलो गांजा पकड़ा है। 75 लाख की नशीली खेप को जब्त किया गया है। एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। मधुबनी जिले के साहरघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 


गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में छिपाकर रखे गए 301 किलो 200 ग्राम गांजा को बरामद किया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है।यह गांजा बालू की ढेर में बेहद चालाकी से छुपाया गया था ताकि किसी को शक न हो। साहरघाट थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह गांजा मधुबनी जिले के ही हरलाखी थाना क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए लाया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार गिरी के रूप में हुई है,जो हरलाखी थाना अंतर्गत पीपरौन दीघिया टोल का निवासी है। दीघिया निवासी राजेंद्र गिरी का वह बेटा बताया जा रहा है।


पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गांजा तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और क्या यह कोई संगठित गिरोह का हिस्सा है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच चल रही है और आने वाले दिनों में इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।


बिहार में पूर्ण शराबबंदी और नशा उन्मूलन को लेकर सरकार की सख्ती के बीच इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। साथ ही यह भी स्पष्ट करता है कि नशा माफिया किस तरह से नये-नये हथकंडे अपनाकर अपने धंधे को जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और सीमावर्ती इलाकों में जांच अभियान और तेज कर दिए गए हैं। जिसके कारण गांजा और शराब तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।