ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

रील बनाने के चक्कर में भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में युवक ने अपने ही भाई की जान ले ली। वीडियो बनाते हुए आरोपी ने भाई को गोली मार

रील बनाने के चक्कर में भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KISHANGANJ: बिहार के किशनगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में युवक ने अपने ही भाई की जान ले ली। वीडियो बनाते हुए आरोपी ने भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के क़ुर्लिकोट थाना क्षेत्र के गुलशन भिट्ठा की है। वहीं, आरोपी भाई मौके से फरार है। 



कमरे में घुसकर मारी गोली 


घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ इम्तियाज देशी कट्टा लहराते हुए अपने चेहरे भाई फैयाज के घर पहुंचा। वो सीधे भाई के कमरे में गया और उसे गोली मार दी। फायरिंग की आवाज़ सुनकर फैयाज की मां कमरे में पहुंची तो इम्तियाज वहां से फरार हो गया। घायल अवस्था में फैयाज को इलाज के लिए किशनगंज एमजीएम मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया।



जांच में जुटी पुलिस 



इधर, एसडीपीओ अनवर जावेद ने बताया कि फैयाज के पिता ने पुलिस को आवेदन दिया है। आवेदन में रील बनाने के चक्कर में गोली चलाने की बात कही गई है। हालांकि अभी घटना की जांच चल रही है। आरोपी इम्तियाज अभी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें