ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, वार्ड सदस्य समेत पांच आर्म्स स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: खगड़िया में STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हथियार तस्करों का बड़ा गिरोह पकड़ा गया है। पूर्णिया के एक वार्ड सदस्य समेत 5 हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले में STF और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हथियार तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पूर्णिया जिला के कांप ग्राम पंचायत का वार्ड सदस्य भी शामिल है।


पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 8 देसी कट्टे, 7 जिंदा कारतूस, 16 मैगजीन और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए दो तस्कर पूर्णिया जिले के निवासी हैं, जिनमें से एक की पहचान राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो कांप पंचायत के वार्ड संख्या-5 का निर्वाचित प्रतिनिधि है। वहीं, तीन अन्य तस्कर खगड़िया जिले के रहने वाले हैं।


एसपी राकेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई महेशखूंट थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर की गई। पहले चरण में तीन तस्करों को काजीचक से गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच के आधार पर पूर्णिया जिले के दो अन्य तस्कर को महेशखूंट चौक से पकड़ा गया। एसपी ने कहा कि यह गिरोह अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त था और इसके नेटवर्क का विस्तार अन्य जिलों तक भी हो सकता है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें