ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

खगड़िया: जमीन विवाद में चली गोलियां, युवक के पैर में लगी गोली, वीडियो वायरल

खगड़िया जिले के मथुरापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। युवक मिट्ठू कुमार को लगी गोली, आरोपी अमरेश चौधरी पर FIR दर्ज। वायरल वीडियो में खुलेआम हथियार लहराते दिखे युवक। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar
नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHAGARIA: खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर में आपसी जमीन विवाद के बीच चलने गोलियां चली। इस घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया है। बताया जाता है कि मथुरापुर निवासी मृत्युंजय चौधरी के पुत्र मिट्ठू कुमार को जमीनी विवाद के कारण उसके ही पड़ोसी ने गोली मार दी। मिट्ठू कुमार ने बताया कि अमरेश चौधरी ने उसके पैर में गोली मारी है। 


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सरेआम हथियार लहराकर गोलियां बरसाई जा रही है। जिस युवक के पैर में गोली लगी है उसका नाम मिट्ठू कुमार है। उसने बताया कि अमरेश चौधरी ने मेरे खेत का आर तोड़ दिया था, जिसे लेकर मैंने उनसे शिकायत की थी कि आप मेरे खेत का आर क्यों तोड़ते हैं। इसी पर अमरेश चौधरी एवं उसके भाइयों ने मेरे घर पर हमला बोल दिया। 


जिसे लेकर लाठियां बरसाई गई और अमरेश चौधरी ने मेरे पैर में गोली मार दी। वह मेरे सीने में गोली मार रहा था, लेकिन मैं गिरगिराने लगा। जिससे उसने मुझे छोड़ दिया लेकिन मेरे पैर में गोली मार दी। हालांकि मामला अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. आखिरकार दो पक्षों के बीच मारपीट का मुख्य कारण क्या रहा है..भरतखंड थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें