ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में सनसनीखेज वारदात: बरामदे में सो रहे पिता-पुत्र को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान बेटे की मौत

Bihar Crime News: कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के कचोरा गांव में गुरुवार रात सोए हुए पिता-पुत्र पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इलाज के दौरान 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलसे हैं।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र स्थित कुरसैल पंचायत के कचोरा गांव में गुरुवार देर रात एक हृदय विदारक घटना घटी। अज्ञात लोगों ने घर के बरामदे में सो रहे एक पिता-पुत्र पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में 12 वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में इलाजरत हैं।


जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय रामकल्याण मंडल अपने 12 साल के बेटे सुनील कुमार मंडल के साथ बरामदे में चौकी पर सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर के भीतर थे। रात करीब 12 बजे, अज्ञात व्यक्ति ने सोए हुए दोनों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की तेज लपटों ने न केवल दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, बल्कि घर के हिस्से में भी आग लग गई। 


स्वजन की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक पिता और पुत्र गंभीर रूप से झुलस चुके थे। घायल दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद दोनों को भागलपुर मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भेजा गया, जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई।


पिता रामकल्याण मंडल की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कदवा थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिस मौके का निरीक्षण कर रही है और घटना की जांच जारी है। दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें