ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar News: बिहार में बाल सुधार गृह का ग्रिल काटकर 6 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar News: कटिहार बाल सुधार गृह से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। छह नाबालिग ग्रिल काटकर फरार हो गए, जिनमें से तीन की बरामदगी हो चुकी है जबकि तीन अब भी लापता हैं।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के कटिहार स्थित बाल सुधार गृह एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। सदर प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित इस बाल सुधार गृह से सोमवार रात 6 नाबालिग बच्चे ग्रिल काटकर फरार हो गए। ये बच्चे रात का खाना खाने के बाद मौका पाकर ग्रिल काटकर सुधार गृह से भाग निकले।


घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया और फरार बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। खोज अभियान के दौरान तीन नाबालिग बच्चों को डंडखोरा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया गया, जबकि बाकी तीन की तलाश अभी भी जारी है।


बाल सुधार गृह में 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहती है, फिर भी बच्चों का ग्रिल काटकर फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक को उजागर करता है। यह घटना इस वर्ष की तीसरी बड़ी चूक है। इससे पहले भी दो बार बाल सुधार गृह से बच्चों के फरार होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक घटना में बालिका सुधार गृह से नाबालिग लड़कियां भागी थीं, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। 


इन सबके बावजूद प्रबंधन ने न तो कोई सख्त कदम उठाया और न ही सुरक्षा व्यवस्था में सुधार किया हालांकि, पूर्व की घटनाओं के बाद एक जांच समिति भी गठित की गई थी, जिसने बाल सुधार गृह की कार्यप्रणाली की जांच की थी, लेकिन उस जांच का कोई असर प्रबंधन पर नहीं दिखा। अब एक बार फिर हुई यह घटना बाल सुधार गृह की लापरवाही को उजागर कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें