ब्रेकिंग
बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..

करवा चौथ से पहले पत्नी ने ली पति की जान, ईंट से कूच-कूचकर की हत्या

HARDOI: कहते है पति की लम्बी आयु के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती है. लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां गांव से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां करवा चौथ से पहले एक पत्नी ने

करवा चौथ से पहले पत्नी ने ली पति की जान, ईंट से कूच-कूचकर की हत्या
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HARDOI: कहते है पति की लम्बी आयु के लिए महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती है. लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां गांव से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. जहां करवा चौथ से पहले एक पत्नी ने अपने पति को बेहरहमी से मार डाला. फिर शव को घर के बाहर फेंक दिया और अपने कमरे में सोने चली गई. सुबह जब मृतक का सगा भाई घर से बाहर जाने के लिए निकला तो भाई के मृत शरीर को देखकर चिल्लाने लगा. तब जाकर लोगों को इस घटना की जानकारी मिली.

दरअसल महिला का किसी के साथ अवैध संबंध होने की जानकारी महिला के पति को चल गई थी. जिसके बाद पति ने ये बात अपनी पत्नी से पूछा तो पहले तो महिला ने इस बात से इंकार कर दिया. फिर बाद में महिला ने पहले अपने पति के खाने में नींद की गोलियां मिला दी और फिर बाद में सिर को ईंट से कूच कर हत्या कर दी. वही पति की हत्या करने के बाद पत्नी ने सबूत मिटने के लिए पति के लाश को घर के बाहर फेंक दिया. सुबह मृतक का भाई जब घर से बाहर कुछ काम से निकला तो अपने भाई को मृत देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा. जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए. मृतक के भाई ने पुलिस को फ़ोन करके इस घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी.

 पुलिस ने जब मृतक की घर की तलाशी ली तो पुलिस को मृतक की पत्नी नूरी और उसके आशिक हुसैन पर शक हुआ. जिसके बाद उन्हें  गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने लाया गया. इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी नूरी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने पति की हत्या के राज से पर्दा उठा दिया. आरोपी पत्नी ने बताया क‍ि उसका पति लगातार टोका-टोकी करता था. इसलिए उसने हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को बाहर फेंक दिया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें