ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

झारखंड: गैंगस्टर प्रिंस खान ने कारोबारियों को फिर धमकाया, ऑडियो जारी कर बोला- रंगदारी नहीं देने पर भुगतना होगा अंजाम

DHANBAD: धनबाद पुलिस के लिए सरदर्द बना चुके गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक बार फिर ऑडियो जारी कर जिले के कारोबारियों को धमकाया है। ऑडियो जारी कर प्रिंस खान रंगदारी की मांग को लेकर कारोब

झारखंड: गैंगस्टर प्रिंस खान ने कारोबारियों को फिर धमकाया, ऑडियो जारी कर बोला- रंगदारी नहीं देने पर भुगतना होगा अंजाम
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: धनबाद पुलिस के लिए सरदर्द बना चुके गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक बार फिर ऑडियो जारी कर जिले के कारोबारियों को धमकाया है। ऑडियो जारी कर प्रिंस खान रंगदारी की मांग को लेकर कारोबारियों को खुलेआम धमकी दे रहा है। हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए धनबाद के कारोबारियों से से रंगदारी की मांग की है। इससे पहले भी प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर बीजेपी नेत्री को धमकाया था। बार-बार वीडियो और ऑडियो जारी कर लोगों को धमका रहे प्रिंस खान तक धनबाद की पुलिस पहुंच पाने में विफल साबित हो रही है।


दरअसल, गैंगस्टर प्रिंस खान पिछले कुछ सालों से वीडियो और ऑडियो जारी कर धनबाद के कारोबारियों और अन्य लोगों को धमकाता रहा है। प्रिंस ने अबतक कई वीडियो और ऑडियो जारी कर पुलिस को खुली चुनौती दे चुका है। पुलिस भले ही बड़े बड़े वादे कर ले लेकिन प्रिंस खान तक नहीं पहुंच पा रही है। इस बार उसने एसएसपी आवास पर तैनात दिवाकर की पोल खोलते हुए साफ तौर पर कहा है कि हर माह जिले के धनबाद क्लब से करोड़ों की उगाही करता है। यही नहीं प्रिंस खान ने व्यवसाईयों को भी रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात कही है हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड वायरल ऑडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


बता दें कि इससे पहले वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर बीजेपी नेत्री रागिनी सिंह को धमकी दी थी और राजनीति छोड़ देने की सलाह दे डाली थी। प्रिंस खान ने बीजेपी नेत्री को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे राजनीति अपने घर में करें और रक्त नीति में किसी प्रकार की दखल अंदाजी ना करे। प्रिंस खान का यह वीडियो सामने आने के बाद झारखंड के सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया था। रागिनी सिंह ने झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और हर्ष सिंह पर गैंगस्टर प्रिंस खान और अमन सिंह को संरक्षण देने का आरोप लगाया था।जिसके बाद प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर रागिनी सिंह को धमकाया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें