ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

झारखंड पुलिस की संवेदनहीनता! चोरी की आरोपी महिला के साथ जानवरों जैसा सलूक, रस्सी से पैर बांधकर थाने ले गई

BOKARO: झारखंड में पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। बोकारो के चास महिला थाने से फरार चोरी की आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस की संवेदनहीनता उजागर हुई है। महिला पुलिस

झारखंड पुलिस की संवेदनहीनता! चोरी की आरोपी महिला के साथ जानवरों जैसा सलूक, रस्सी से पैर बांधकर थाने ले गई
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BOKARO: झारखंड में पुलिस की शर्मनाक करतूत सामने आई है। बोकारो के चास महिला थाने से फरार चोरी की आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस की संवेदनहीनता उजागर हुई है। महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी महिला के पैर बांध दिए और रस्सी के सहारे जानवरों की तरह टांगकर थाने ले गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तीन महिला कॉन्स्टेबल कैसे चोरी की आरोपी महिला को रस्सी के सहारे टांगकर ले जा रही हैं। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायर वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 4 थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया था। इसी दौरान आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गई। पुलिस की गिरफ्त से चोरी की आरोपी महिला के फरार होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम महिला को तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी महिला पकड़ी गई। जिसके बाद महिला पुलिस की जवानों ने उसके पैर को रस्सी से बांध दिया और जानवरों की तरह उठाकर थाने ले गईं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें