ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

झारखंड में गैंगरेप! बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत, पांच बदमाशों ने किया गंदा काम

SARAIKELA: झारखंड में नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सरायकेला से सामने आया है, जहां पांच बदमाशोंने नबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार ब

झारखंड में गैंगरेप! बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत, पांच बदमाशों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SARAIKELA: झारखंड में नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सरायकेला से सामने आया है, जहां पांच बदमाशोंने नबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, पीड़ित छात्रा का किसी लड़के के साथ पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को पीड़िता के प्रेमी बाइक लेकर उसके स्कूल पहुंचा और लड़की को उसकी एक सहेली के साथ बाइक पर बैठाकर घूमाने ले गया। घूमने के दौरान रात हो गई और छात्रा ने प्रेमी से कहा कि उसे ठंड लग रही है। जिसके बाद प्रेमी युवक छात्रा और उसकी सहेली को वहां छोड़कर अपने एक दोस्त के साथ सॉल लाने के लिए चला गया।


लड़कियों को अकेली पाकर पांच बदमाश वहां पहुंचे और खुद को लड़के का दोस्त बताया। उन्होंने लड़की से कहा कि उसे उसके प्रेमी ने नदी के किनारे बुलाया है। आरोपियों की बात सुनकर लड़की उनके साथ चली गई। इस दौरान बदमाशों ने लड़की की सहेली को वहां से भगा दिया और पांचों बदमाशों ने बारी बारी से लड़की के साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।


लड़की का प्रेमी जब वापस लौटा तो लड़की ने उसे सारी बात बताई। अगले दिन लड़की के प्रेमी ने उसे वापस स्कूल के पास छोड़ दिया। पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता पिता के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें