ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

झारखंड में मॉब लिंचिंग! भैंस से बाइक टकराने पर भड़का लोगों का गुस्सा, पीट-पीटकर नाबालिग लड़के की ले ली जान

DUMKA: बड़ी खबर झारखंड के दुमका से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। यहां बाइक से भैंस से टकराने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और गुस्साए लोगों ने बाइक

झारखंड में मॉब लिंचिंग! भैंस से बाइक टकराने पर भड़का लोगों का गुस्सा, पीट-पीटकर नाबालिग लड़के की ले ली जान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DUMKA: बड़ी खबर झारखंड के दुमका से आ रही है, जहां मॉब लिंचिंग की घटना हुई है। यहां बाइक से भैंस से टकराने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और गुस्साए लोगों ने बाइक सवार 16 साल के नाबालिग लड़के की पीट-पीटकर जान ले ली। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के ठाठी गांव की है।


बताया जा रहा है कि कुरमाहाट का रहने वाला 16 वर्षीय नाबालिग लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ फुटबॉल मैच देखने गया था। मैच खत्म होने के बाद सभी लड़के बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी ठाठी गांव के पास उसकी बाइक भैंस से टकरा गई। इस हादसे के बाद वहां मौजूद ग्रामीण भड़क गए और विवाद शुरू हो गया।


नाबालिग लड़का नुकसान का मुआवजा देने को तैयार था लेकिन लोग नहीं माने और भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चार आरोपियों ने पीट-पीटकर नाबालिग को अधमरा कर दिया और मौके से फरार हो गए। किसी तरह से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें