ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

झारखंड: छोटे भाई ने ही ले ली बड़े भाई की जान, शादी नहीं होने से नाराज था आरोपी

LATEHAR: लातेहार में एक सनकी युवक ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गि

झारखंड: छोटे भाई ने ही ले ली बड़े भाई की जान, शादी नहीं होने से नाराज था आरोपी
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LATEHAR: लातेहार में एक सनकी युवक ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। बड़ा भाई घर में खाना खा रहा था, तभी आरोपी भाई ने उसपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना महुआडांड थाना क्षेत्र अंतर्गत मेराम गांव की है।


मृतक की पहचान मेराम गांव निवासी बसंत सारस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर बसंत सारस घर में बैठ कर थाना खा रहा था, तभी उसका छोटा भाई जेम्स सारस वहां पहुंचा और दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान आरोपी जेम्स ने बड़े भाई बसंत के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जेम्स को जंगल से गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी छोटे भाई जेम्स की शादी नहीं हो रही थी, जिससे वह काफी परेशान रहता था और इसी हताशा में आकर उसने अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शादी नहीं होने से परेशान था और अक्सर अपने भाई से झगड़ा करता रहता था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें