ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

झारखंड: अगवा सीसीएल कर्मी की बेरहमी से हत्या, रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप

CHATRA: चतरा में पिछले दिनों से अगवा सीसीएल कर्मी की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी।शुक्रवार को सीसीएल कर्मी का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की ज

झारखंड: अगवा सीसीएल कर्मी की बेरहमी से हत्या, रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से हड़कंप
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHATRA: चतरा में पिछले दिनों से अगवा सीसीएल कर्मी की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी।शुक्रवार को सीसीएल कर्मी का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। डॉग स्क्वायड और FSL की टीमें भी हत्याकांड की जांच में पुलिस को सहयोग कर रही हैं। सीसीएल कर्मी का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


टंडवा थाना क्षेत्र के आम्रपाली कोल परियोजना में डीजी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत सीसीएल कर्मी संजय कुमार का शव उसके घर से महज चार किलोमीटर दूर गोडवार के पास रेलवे ट्रैक से मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल की मदद से मामले की जांच में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि सीसीएल कर्मी संजय हर दिन की तरह ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम सात बजे अपने घर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी से फोन पर बात करते हुए वे घर से निकल गए थे, तभी से वे लापता हो गए थे। काफी तलाश करने के बाद जब संजय का कहीं पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार की सुबह परिजनों को संजय का शव ट्रैक पर मिलने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व संजय को फोन पर धमकी भी मिली थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें