ब्रेकिंग
कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव

झारखंड के बड़े कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को ED का समन, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

RANCHI: झारखंड में कोल लिंकेज से जुड़े मामले में ED ने हजारीबाग के बड़े कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने इजहार अंसारी को 22 जून को रांची स्थ

झारखंड के बड़े कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को ED का समन, इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: झारखंड में कोल लिंकेज से जुड़े मामले में ED ने हजारीबाग के बड़े कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने इजहार अंसारी को 22 जून को रांची स्थित जोनल कार्यालय में बुलाया है। इससे पहले ईडी ने बीते 3 मार्च को कोयला कारोबारी से 22 घंटों तक पूछताछ की थी। हजारीबाग के पेलावल स्थित मिल्लत कॉलोनी में कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के घर से इस दौरान 3 करोड़ 58 लाख रुपए बरामद हुए थे।


दरअसल, पूरा मामला कोल लिंकेज से जुड़ा हुआ है। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल जब झारखंड की खनन सचिव थीं, उस वक्त कोयला कारोबारी इजहार अंसारी ने कोयले से अवैध कमाई की थी। बताया जा रहा है कि इजहार अंसारी की 12 शेल कंपनियों के जरिए कोयले की तस्करी के साथ साथ हवाला के पैसों को हेराफेरी की जाती थी। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी ईडी की टीम के हाथ लगे थे।


बता दें कि कोयला कारोबारी इजहार अंसारी का पैतृक घर पगमिल रोड में मिल्लत कॉलोनी मोहल्ले में है। अंसारी लंबे समय से कोयला के कारोबार से जुड़े हैं और कोयले के कारोबार से अकुत संपत्ति अर्जित की है। इजहार अंसारी के एक भाई की मौत साल 2000 में विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली के दौरान हुए नक्सली हमले में हो गई थी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें