ब्रेकिंग
कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्तावकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबबिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव

झारखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ा! दो सगी बहनों से की लूटपाट की कोशिश

DHANBAD: धनबाद में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी की है

झारखंड में अपराधियों का मनोबल बढ़ा! दो सगी बहनों से की लूटपाट की कोशिश
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DHANBAD: धनबाद में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी की है, जहां बदमाशों ने एक महिला के साथ लूटपाट की कोशिश की है। इस घटना के बाद धनबाद की पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।


दरअसल, धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में दिनदहाड़े दो महिलाओं के साथ लूटपाट की कोशिश की गई है। लूटपाट में जब अपराधी सफल नहीं हुए तो महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाली दो बहनें अनुपमा और अनुराधा बाजार जा रही थीं, तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।


लूटपाट में नाकाम बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिलाएं थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण अब धनबाद में रहना मुश्किल होता जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें