ब्रेकिंग
बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरारबेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पतिBihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी हैपटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार

जहानाबाद में स्कूली बच्चों को प्रिंसिपल ने मनरेगा का मजदूर बना डाला, अब होगा एक्शन

JEHANABAD: बिहार का सरकारी स्कूल अपने अलग-अलग कारनामों की वजह से चर्चा में रहता है। कभी कोई अधिकारी शिक्षकों की जनरल नॉलेज टेस्ट लेने पहुंच जाते हैं तो कभी बच्चों की अजीबोगरीब शिका

जहानाबाद में स्कूली बच्चों को प्रिंसिपल ने मनरेगा का मजदूर बना डाला, अब होगा एक्शन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD: बिहार का सरकारी स्कूल अपने अलग-अलग कारनामों की वजह से चर्चा में रहता है। कभी कोई अधिकारी शिक्षकों की जनरल नॉलेज टेस्ट लेने पहुंच जाते हैं तो कभी बच्चों की अजीबोगरीब शिकायतें सामने आती है, लेकिन इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सरकारी स्कूल की पोल खोलने के लिए काफी है। वीडियो जब डीएम तक पहुंचा तो वे भी हैरान रह गए। 



मामला जहानाबाद का है, जहां बच्चों से स्कूल में बाल मजदूरी कराया जाता है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में प्रिंसिपल और टीचर मिलकर बच्चों से बाल मजदूरी करा रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही जिले के डीएम रिची पाण्डेय हरकत में आ गए। वीडियो जहानाबाद जिले के काको प्रखंड क्षेत्र के सुलेमान पुर गांव स्थित मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है। 



वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल बच्चों को दीवार पर चढ़ाकर किचन का सेट बनवा रहे हैं तो किसी से लकड़ी कटवाया जा रहा है। इसी दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही डीएम रिची पाण्डेय को मिली, वह तुरंत स्कूल पहुंचकर मामले की जांच करने लगे। जांच के उन्होंने भी पाया कि स्कूल के प्रिंसिपल बच्चों से बाल मजदूरी कराते हैं। डीएम रिची पाण्डेय ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें