JEHANABAD: बिहार में ज्यादातर क्राइम की घटनाए जमीन के लिए हो रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की बहाली इस उद्धेश्य से की गई कि अब जमीन संबंधी विवाद खत्म होगा लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। कोई ऐसा दिन नहीं है, जब जमीन के विवाद में आपराधिक वारदातों को अंजाम नहीं दिया जाता। पटना के प्रसिद्ध उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या भी जमीन के विवाद को लेकर कर दी गयी थी। अब ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है..
जहां जमीन के विवाद को लेकर एक कलयुगी दादा ने अपने पोते को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पोते को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मिस्तरगंज गांव का है जहां धान की रोपनी और जमीन के विवाद को लेकर दो गोतिया आपस में भिड़ गए और विवाद इतना बढ़ गया कि दादा ने घर से बंदूक लाकर गोली चला दिया। जिसमें राजीव कुमार को गोली लग गई।
गोली लगने से घायल राजीव कुमार जो रिश्ते में पोता लगता है वह बुरी तरह घायल हो गया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जिसके बाद आनन फानन में परिवार वालों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जहाँ डॉक्टरों की टीम ने इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही इस मामले में मखदुमपुर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि धान रोपने में दो पक्षों के गोतिया में विवाद हुआ और देखते हैं देखते विवाद इतना बढ़ गया एक पक्ष के द्वारा गोली चला दी गई जिसमें गोली राजीव नाम के एक युवक को लगी है इस घटना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई।



