ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar Crime News: बिहार में तमंचे पर डिस्को, डांस पार्टी में डांसर के साथ हथियार लहराते युवकों का वीडियो वायरल

Bihar Crime News: जहानाबाद के डोमन बिगहा गांव में डांस पार्टी के दौरान युवकों द्वारा हथियार लहराने और डांसर को हथियार पकड़ाकर नचाने का वीडियो वायरल। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के डोमन बिगहा गांव में आयोजित ऑर्केस्टा डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं और एक डांसर को जबरन हथियार पकड़ाकर नाचने को मजबूर कर रहे हैं।


वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। घोसी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में घोषी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच पूरी कर ली गई है और वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।


बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जहानाबाद जिले में इस तरह के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें डांस पार्टी या समारोहों में हथियार लहराते हुए युवक देखे गए हैं। पुलिस द्वारा उन मामलों में भी कार्रवाई की गई थी। SDPO संजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें