ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार में मुखिया के शिक्षक बेटे की शर्मनाक करतूत: शराब के नशे में तीन नाबालिग बहनों से की छेड़खानी, तीनों ने भागकर बचाई आबरू

Bihar Crime News: जमुई में शराब के नशे में सरकारी शिक्षक पर तीन नाबालिग बहनों के साथ छेड़खानी का आरोप, आरोपी फरार, पुलिस की जांच जारी।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। मटिया पंचायत की मुखिया महामानी देवी के पुत्र एवं आदर्श मध्य विद्यालय मटिया में पदस्थापित सरकारी शिक्षक विजय कुमार आर्य पर एक साथ तीन नाबालिग बहनों के साथ छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है।


पीड़ित पक्ष के अनुसार, घटना के समय तीनों नाबालिग बहनों के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि शराब के नशे में धुत आरोपी शिक्षक उनके घर पहुंचा और तीनों के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख तीनों नाबालिग बहनों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी आबरू बचाई।


घटना के बाद पीड़ित परिवार ने लक्ष्मीपुर थाना में लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें