ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप

Bihar Crime News: जमुई जिले के झाझा थाना परिसर में जन संवाद के दौरान किन्नरों ने छेड़खानी के विरोध में हंगामा किया. किन्नरों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए जिसके बाद एसपी ने स्थिति को संभालते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

Bihar Crime News
किन्नरों का हंगामा
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किन्नरों की एक टोली ने अचानक जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विरोध देखकर थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी और जवान कुछ देर के लिए असमंजस में पड़ गए। हंगामे के कारण जन संवाद कार्यक्रम भी अस्थायी रूप से बाधित हो गया।


किन्नरों ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उनके साथ छेड़खानी की और आपत्तिजनक तरीके से छूने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। पीड़ित का कहना है कि इस गंभीर घटना के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी, लेकिन किसी भी स्तर पर उन्हें मदद नहीं मिल सकी, जिससे उनका आक्रोश और बढ़ गया।


किन्नर ने बताया कि पहली घटना के बाद वे आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसके परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर युवक के परिजनों ने माफी मांग ली। इसके बाद किन्नर टोली सामान्य दिनों की तरह राजल बाजार में दुकानदारों से बधाई और पैसा मांगने लगी। इसी दौरान आरोपी युवक दोबारा करारी लेकर वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए फिर से जान से मारने की धमकी देने लगा। इस घटना से आक्रोशित होकर सात सदस्यीय किन्नर टोली ने बाजार में हंगामा शुरू कर दिया।


पुलिस से तत्काल सहायता न मिलने के कारण दो किन्नर गुस्से में झाझा थाना पहुंच गए और समाज में किन्नरों के जीने के अधिकार और उनकी सुरक्षा को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संयोग से उसी समय पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने थाना पहुंचे हुए थे। मामला उनके संज्ञान में आने से पहले ही पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन किन्नर शांत नहीं हो रहे थे।


अंततः झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने पूरे मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद किन्नर शांत हुए और जन संवाद कार्यक्रम पुनः शुरू हो सका। इस दौरान थाना परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। उल्लेखनीय है कि एसपी के गुजरने पर किन्नरों ने “राधे-राधे” कहकर उनका अभिवादन किया, जिस पर उन्होंने भी मुस्कुराकर जवाब दिया।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें